डॉ. मनजीत मक्कड़ को कर्म रत्न अवॉर्ड से किया जाएगा सम्मानित
लुधियाना| पक्खोवाल रोड स्थित गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल और डायरेक्टर डॉ. मनजीत कौर मक्कड़ को विश्व सांस्कृतिक सम्मेलन में ‘कर्म र| अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच और इंडो नेपाल समरसता ऑर्गेनाइजेशन की ओर से पहली मई को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। डॉ. मक्कड़ को विकास और सेवा कार्यों के लिए इस अवॉर्ड से नवाजा जा रहा है। डॉ. मक्कड़ को शिक्षा के क्षेत्र में प्रचार-प्रसार के लिए 38 विभिन्न अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। द इंडियन सोसाइटी ऑफ इंटरनेशनल लॉ नई दिल्ली में विश्व सांस्कृतिक सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में नेपाल के पहले उप-राष्ट्रपति परमानंद झा मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत करेंगे। संस्था के सेक्रेटरी कुलदीप शर्मा ने बताया कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य भारत नेपाल की वैदिक कालिन संस्कृति का पुनरुत्थान और भारत को दोबारा वैदिक कालीन जगतगुरु के रूप में स्थापित करना है।