पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • निरंकारी क्रिकेट क्लब दिल्ली ने 6 विकेट से जीता मैच

निरंकारी क्रिकेट क्लब दिल्ली ने 6 विकेट से जीता मैच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पोर्ट्स रिपोर्टर|लुधियाना

बाबा गुरबचन सिंह मेमोरियल क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से संत निरंकारी सत्संग भवन, बद्दोवाल के खुले मैदान में करवाए जा रहे निरंकारी बाबा गुरबचन सिंह जी मेमोरियल 19वें क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को दो मैच खेले गए। पहला मैच मलोट क्रिकेट क्लब और निरंकारी क्रिकेट क्लब दिल्ली के बीच खेला गया। मलोट की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 166 रन बनाए। दूसरी पारी में दिल्ली की टीम ने यह लक्ष्य प्राप्त कर लिया और 6 विकेट से मैच जीत लिया। निरंकारी क्रिकेट क्लब दिल्ली के बल्लेबाज मोनू ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 48 रन बनाए और मैन ऑफ़ द मैच का खिताब अपने नाम किया। दूसरा मैच डिवाइन क्रिकेट क्लब (जालंधर) और निरंकारी क्रिकेट क्लब आगरा के बीच खेला गया। वहीं यह मैच काफी रोमांचक था। प्लेयरों ने पूरा दमखम दिखाया।

फिजियोकेयर और टेनिस एकेडमी में टाईअप

लुधियाना| हारवेस्ट टेनिस एकेडमी ने खिलाड़ियों को ज्वाइंट फिटनेस के लिए फिजियोकेयर क्लिनिक के साथ टाईअप किया है। क्लिनिक के डायरेक्टर और स्पेशलिस्ट फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. सोम गुप्ता ने बताया कि एकेडमी से जुड़े सभी खिलाड़ियों की समय-समय पर स्क्रीनिंग की जाएगी, ताकि अगर किसी भी खिलाड़ी को कोई फिजिकली तौर पर समस्या हो तो उसे समय रहते ठीक किया जा सके। उन्होंने कहा कि टेनिस खिलाडिय़ों के लिए फिजिकली फिटनेस काफी अहम है। एकेडमी की डायरेक्टर हर्षिता नागर ने बताया कि हारवेस्ट कैंपस के पास 14 आधुनिक टेनिस कोर्ट हैं, जिनमें नेशनल और इंटरनेशनल लेवल के दर्जनों खिलाड़ी लगातार प्रैक्टिस करते रहते हैं। फिजियोकेयर क्लिनिक इन सभी खिलाड़ियों को इंजरी प्रिवेंशन और मस्कुलर परफॉर्मेंस के तौर पर फिट रखने का काम करेगा।

ग्रीनलैंड स्कूल के स्टूडेंट्स ने खेलीं गुल्ली डंडा और स्टापू गेम्स

स्कूल खेलें खेल कर विश्व विरासत दिवस मनाया, स्टूडेंट्स ने खेलों में दिखाई रूची

स्पोर्ट्स रिपोर्टर|लुधियाना

ग्रीन लैंड कॉन्वेंट स्कूल न्यू सुभाष नगर लुधियाना में विश्व विरासत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्टूडेंट्स में खेल प्रतियोगिताएं भी करवाईं गईं। इसका उद्देश्य छात्र छात्राओं में आत्म विश्वास की भावना को जगाना था। इस अवसर पर गुल्ली डंडा, कंचे, स्टापू, पोषपमा, गीटे, पिट्ठू गरम, आदि खेलें करवाई गईं। इसमें छात्राओं ने अपना बढ़िया प्रदर्शन दिखाते हुए सबको अचंभित कर दिया। सभी छात्र इन खेलों को खेलने के लिए उत्साहित नजर आ रहे थे। छात्रों में खेल के प्रति लगन साफ तौर पर देखी गई।

दूसरे मैच में जालंधर ने आगरा की टीम को हराया

आगरा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 106 रन बनाए। जालंधर की टीम ने यह लक्ष्य 10.1 ओवरों में ही प्राप्त कर लिया। विजयी टीम जालंधर के खिलाड़ी राहुल ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों में 69 रन बनाए और 2 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया।

परंपरागत खेलों से पुरानी खेलों की याद हुई ताजा

ग्रीन लैंड कॉन्वेंट स्कूल न्यू सुभाष नगर लुधियाना में विश्व विरासत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जहां छात्रों ने पंजाबी विरसे पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा दिखाई वहीं छात्रों ने परंपरागत खेलों को खेल कर एक बार फिर पुरानी खेलों की याद ताजा करवा दी।

प्रधानाचार्य ज्योति पुजारा ने छात्रों को किया प्रेरित

स्कूल की प्रधानाचार्य ज्योति पुजारा ने छात्रों को भारत की महानविरासत से अवगत करवाया। उन्हें भारत की एकता और अखंडता को कायम रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्रों से कहा कि वे खेलों में नियमित रूप से अपनी रूची लें ताकि जीवन में उनका विकास हो सके। खेलों से बौद्धिक और आत्मिक दोनों प्रकार का विकास होता है।

खबरें और भी हैं...