एसिड अटैक विक्टिम के इलाज को 50 हजार रुपए की मदद
लुिधयाना| सेवा ट्रस्ट यूके, कनाडा ग्लोबल गर्ल पावर और लुधियाना से समाज सेवक हरजिंद्र सिंह कुकरेजा 28 मार्च को बाड़ेवाल में 15 साल की लड़की पर हुए एसिड अटैक के इलाज के लिए 50 हजार रुपए का फंड उपलब्ध करवाया है। बरतानिया सेवा ट्रस्ट यूके ने राष्ट्रीय स्तर पर बच्ची के इलाज के लिए अपील की थी। इसके बाद जमा फंड को एसिड अटैक विक्टिम के घरवालों को दिया गया। इस दुख के समय में मदद पाकर लड़की के माता पिता ने सेवा ट्रस्ट यूके के चरन कमल सिंह सेखों, ग्लोबल गर्ल पावर के लक्की गिल और हरजिंदर सिंह कुकरेजा का धन्यवाद किया।