पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फैक्टरी में फंदा लगाकर युवक ने की खुदकुशी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प|ी से तलाक के बाद परेशान रहने वाले युवक ने फैक्टरी में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। थाना बस्ती जोधेवाल में पड़ते टिब्बा रोड पर संधू एन्क्लेव गली नंबर चार में पड़ती फैक्टरी में 25 साल का युवक मोहम्मद शाह अपने तीन भाइयों के सात काम करता था। उसकी शादी दो साल पहले हुई थी। किसी कारण उसका प|ी के साथ तलाक हो गया। इसके बाद वह परेशान रहने लगा। थाना बस्ती जोधेवाल पुलिस ने मौके पर पहुंच लाश कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजी। भाई परवेज के बयान पर 174 की कार्रवाई कर लाश वारिसों को सौंप दी गई। पुलिस के अनुसार खुदकुशी करने वाले युवक के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, मगर मृतक के हाथ पर लिखा था कि वह अपनी मर्जी से फंदा लगा रहा है।

खबरें और भी हैं...