पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • आग लगने से 80 एकड़ गेहूं की फसल हुई राख, ट्रैक्टर ट्रॉली भी आई चपेट में

आग लगने से 80 एकड़ गेहूं की फसल हुई राख, ट्रैक्टर-ट्रॉली भी आई चपेट में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर | लुधियाना/श्री माछीवाड़ा साहिब

माछीवाड़ा से करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गांव सतियाना और भुपाणा म खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को अचानक आग लग गई। इससे करीब 80 एकड़ में उपजी गेहूं की फसल आग की चपेट में आ गई। अचानक लगी आग की सूचना मिलते ही समराला और नवांशहर से आई चार फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत कर गांव वासियों की मदद से आग पर काबू पाया, मगर तब तक किसानों को करोड़ों का नुकसान हो चुका था। पीड़ित किसान सुभाष चंद्र, मंत्र राम, मेजर राम और भागपुरी ने बताया कि फसल पक कर तैयार हो चुकी थी और इस बार झाड़ के बढ़ने की भी उम्मीद थी। आग लगने के कारणों का तो पता नहीं चल सका, मगर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली भी इसकी चपेट में आ गई। सूचना मिलते ही संबंधित कूमकलां पुलिस के अफसर और माल महकमे के पटवारी भी मौके पर पहुंच गए थे।

अनाज मंडी में आग लगने से बारदाना जला

पायल| अनाज मंडी में बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग में भारी मात्रा में बारदाना जलकर राख हो गया। मंडी में आढ़ती अविनाश प्रीत सिंह की दुकान के बाहर पड़े बारदाने को जैसे ही आग लगी, मंडी में भगदड़ मच गई। मजदूरों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग के कारण मंडी में पड़ी बारदाने की कई गांठें जलकर राख हो गईं। इस मौके पर पर आढ़ती हरीश कुमार नोना, प्रधान जतिंदर पूरी और सुखविंदर चीमा ने मंडी बोर्ड से तारों की रिपेयर करवाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि मंडी में कई जगहों पर बिजली की तारें लटक रही हैं, जिससे आगे भी आग की घटना का डर है।

तीन एकड़ गेहूं और छह एकड़ पराली जली

खन्ना| समराला रोड पर गांव सिंहा की सलौदी में बिजली की तारों में स्पार्किंग होने से तीन एकड़ गेहूं और छह एकड़ पराली जलकर राख हो गई। पंच इंदरजीत सिंह ने बताया कि देर शाम खतानों में 11 हजार वोल्टेज की तारों में स्पार्किंग होने से बिजली की निकली चिंगारियों ने फसल को चपेट में ले लिया। इसमें संत सिंह की दो एकड़ और दर्शन सिंह की एक एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। उन्होंने बताया कि आग लगने की सूचना गुरुद्वारा साहिब से अनाउंसमेंट कर लोगों को बताया गया, लेकिन लोगों के पहुंचने से पहले ही फसल जल गई थी। लोगों ने ट्रैक्टरों की मदद से पानी का छिड़काव कर आग पर काबू पाया।

खबरें और भी हैं...