दो बाइक सवार झपटमार बुजुर्ग महिला से बैग छीनकर फरार
लुधियाना| सुंदर नगर चौक के पास बुजुर्ग महिला से बाइक सवार दो युवक झपटमारी करके बैग छीनकर ले गए। महिला के अनुसार बैग में नकदी, मोबाइल और अन्य सामान था। थाना दरेसी की पुलिस ने महिला रमाकांत की शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी देते महिला ने बताया कि वह बुधवार की शाम को किसी काम से जा रही थी। रास्ते में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उनका पर्स छीन लिया।