तस्करी-चोरी के मामले में दो भगोड़े गिरफ्तार
लुधियाना| नशा तस्करी और चोरी के मामले में वॉन्टेड दो भगोड़ों को पीओ विंग की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को ज्युडिशियल रिमांड पर भेज दिया गया। आरोपियों से उनके साथियों के बारे में भी पता चला है। पीओ विंग के इंचार्ज ने बताया कि नशा तस्करी के मामले में टिब्बा रोड के कीमती लाल उर्फ पवन कुमार और चोरी के मामले में यूपी के अमरजीत सिंह उर्फ लल्ला को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग थानों में मामले दर्ज हैं। आरोपी जमानत पर छूटने के बाद दोबारा कोर्ट में पेश नहीं हुए। इस पर आरोपियों को अदालत ने भगोड़ा करार दे दिया। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई बार रेड की। आरोपी पुलिस को चकमा देकर रह रहे थे। दोनों आरोपियों को अलग-अलग टीमों ने गुप्त सूचना के आधार पर रेड कर गिरफ्तार कर लिया।