हमला करने वालों के खिलाफ हो कार्रवाई
लुधियाना| सलेम टाबरी इलाके में जमीनी विवाद के चलते दंपति पर हमला कर जख्मी करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर पीड़ित परिवार ने इंसाफ की गुहार लगाई। पीड़ित परिवार की अमरजीत कौर और एएसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि उसकी बहन जसविंदर कौर, विद्या रानी, मनिंदर कौर कानूनी रूप से जमीन के हकदार हैं, लेकिन उनका एक भाई जबरदस्ती जमीन पर कब्जा करना चाहता है। इसे लेकर कानूनी विवाद चल रहा था। इस बारे में डीएसपी कपूरथला ने जांच भी की। पीड़ित ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के पास फर्जी दस्तावेज हैं। इस बारे में आने वाले फैसले को देखते हुए दूसरे पक्ष ने तेजधार हथियारों से लैस होकर उन पर हमला कर दिया। आरोपी जमीन हड़पने के लिए ही धक्केशाही कर रहा है।