लाॅटरी की आड़ में दड़ा-सट्टा लगा रहे तीन गिरफ्तार
लुधियाना| लाॅटरी की आड़ में दड़ा-सट्टा लगाने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के अधीन मामला दर्ज किया है। थाना डिवीजन नंबर-4 की पुलिस ने गुप्ता सूचना के आधार पर रेड कर लक्ष्मी नगर के रहने वाले सुनील कुमार उर्फ सन्नी व मालीगंज चौक के रहने वाले सन्नी मल्होत्रा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों से 3 हजार रुपए की नकदी व अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों को लक्ष्मी नगर के निकट से गिरफ्तार किया है। थाना शिमलापुरी की पुलिस ने गिल चौक के निकट से सिंगल स्टोरी लोक काॅलोनी के रहने वाले राज कुमार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 940 रुपए बरामद किए हैं। पुलिस आरोपियों के खिलाफ दर्ज अन्य मामलों को लेकर भी जांच कर रही है।