रास्ता रोक लोगों को परेशान करने के आरोप में दो काबू
लुधियाना| रास्ता रोक कर दूसरे लोगों को परेशान करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कार्रवाई करने के बाद दोनों को बाद में रिहा कर दिया। थाना डिवीजन नंबर 4 की पुलिस ने न्यू चंदर नगर के प्रदीप यादव को गिरफ्तार किया। सब इंस्पेक्टर हरविंदर सिंह ने बताया कि नेचुरल फास्ट फूड के निकट ट्रैफिक जाम है। मौके पर जाकर देखा तो आरोपी ने मेज-कुर्सियां लगाई हुई थीं, जिस कारण ट्रैफिक जाम था। थाना माॅडल टाउन की पुलिस ने महा सिंह नगर के गुरमुख सिंह को गिरफ्तार किया।