पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • मुल्लांपुर में इधर उधर बसें रुकने से लग रहा ट्रैफिक जाम

मुल्लांपुर में इधर-उधर बसें रुकने से लग रहा ट्रैफिक जाम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुल्लांपुर दाखा| स्थानीय शहर के मुख्य चौक के समीप इधर, उधर बसें रुकने के कारण रायकोट से लुधियाना, रायकोट से जगराओं और लुधियाना से मोगा फिरोजपुर जाने वाली गाड़ियां और अन्य दो पहिया वाहनों के ट्रैफिक नियमों का पालन न करने से जाम लग जाता है। इससे लोगों को परेशानी है। ट्रैफिक पुलिस इस पर नकेल नहीं कसती। करीब एक महीना पहले नगर कौंसिल के कार्य साधक अफसर विक्रमजीत और थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने संयुक्त रूप में बाजार में ट्रैफिक समस्या के निरीक्षण उपरांत दुकानदारों की ओर से बाहर रखा सामान उठवा दिया था। रेहड़ी वालों को भी सड़क से हटाया था तो समस्या कुछ कम हो गई थी। अब फिर समस्या पैदा हो रही है। इस बारे में नगर कौंसिल के प्रधान तेलू राम बांसल और डीएसपी जसविंदर सिंह बराड़ ने कहा कि पुलिस और नगर कौंसिल के कर्मचारी ट्रैफिक समस्या का हल करने का प्रयास कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...