रात को कंबाइन से गेहूं कटाई करने पर दो महिलाओं समेत आठ पर पर्चा
डीसी के आदेशों का कर रहे थे उल्लंघन
सिटी रिपोर्टर|मुल्लांपुर दाखा|
थाना दाखा की पुलिस ने डिप्टी कमिश्नर लुधियाना के आदेशों का उल्लंघन करके रात को कंबाइन से गेहूं की फसल की कटाई करने के आरोप में दो महिलाओं समेत आठ लोगों पर केस दर्ज किया है। एएसआई बलजिंदर कुमार ने बताया कि गत देर रात जब वह अपनी पुलिस पार्टी के साथ गैर सामाजिक तत्वों की तलाश के लिए गांव भनोहड़ से पमाल की तरफ जा रहे थे। हसन-पुर के समीप पहुंचे तो साथ लगते खेत में कंबाइन के साथ गेहूं की कटाई की जा रही थी। जब कंबाइन के पास पहुंचे तो बोलेरो के पास खड़े दो नौजवान जिनमें निर्मलजीत सिंह, दविंदर सिंह, सुरजीत कौर और सुखजीत कौर निवासी गांव हसन-पुर गाड़ी में बैठकर भागने में कामयाब हो गए। बलजिंदर कुमार अनुसार जब कंबाइन रुकवा कर उस पर काम कर व्यक्तियों का नाम पूछा तो चालक ने अपना नाम बग्गर सिंह गांव तलवंडी जलहे खां फिरोजपुर, सर्बजीत सिंह, हसन-पुर, सुखविंदर सिंह नत्थू वाली बस्ती फिरोजपुर, मुख्तयार सिंह निवासी लंगेआणा फिरोजपुर बताया। पुलिस ने इनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच अफसर ने बताया कि इनकी कंबाइन और ट्रैक्टर कब्जे में लिए गए हैं। पकड़े गए व्यक्ति जमानत पर छोड़ दिया है। भागे कथित आरोपियों की तलाश जारी है।