मेयर ने 46 परिवारों को बांटे गैस कनेक्शन
लुधियाना| मेयर बलकार सिंह संधू ने उज्जवला स्कीम के तहत 46 जरुरतमंद परिवारों को गैस कनेक्शन बांटे। यह कार्यक्रम कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू के आॅफिस में रखा गया। इस मौके पर कौंसलर ममता आशू, जिला फूड सप्लाई अफसर राकेश भास्कर, पूर्व कौंसलर कपिल कुमार सोनू, इलाका कौंसलर बलजिंदर सिंह बंटी व इलाके के समाजसेवी, कांग्रेसी वर्कर मौजूद रहे।