10वीं में तरनप्रीत स्कूल में रही फर्स्ट
लुधियाना| दोराहा स्थित गुरु गोबिंद सिंह विद्या मंदिर स्कूल धमोट कलां का दसवीं का नतीजा शत प्रतिशत रहा है। दसवीं के परिणाम में स्कूल में पहले स्थान स्टूडेंट् तरनप्रीत सिंह ने पाया है। मंगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान तरनप्रीत सिंह को प्रबंधकीय कमेटी और स्टाफ की ओर से सम्मानित किया गया। इस दौरान उसे बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गई। प्रबंधकों ने बताया कि स्कूल का नतीजा शत प्रतिशत रहा है, इसके पीछे स्टाफ की मेहनत है। उन्होंने कहा कि आगे भी नतीजा शत प्रतिशत रखने का लक्ष्य रखते हुए मेहनत करवाई जाएगी। इस मौक पर स्टूडेंट्स के अलावा अभिभावक व अन्य मौजूद थे।