‘गुरबाणी हमें देती है एकता का संदेश’
लुधियाना| गुरुद्वारा तपोवन ढकी साहिब में गुरु ग्रंथ साहिब में बाबा दर्शन सिंह खालसा के नेतृत्व में 21वां विश्व शांति दिवस मनाया गया। इस मौके श्री अखंड पाठ साहब जी के भोग डाले गए, संगत की ओर से विश्व शांति के लिए सुखमनी साहिब और जपजी साहिब के पाठ किए। इस मौके बड़ी संख्या में प्राणियों ने पांच प्यारों से अमृत छका। गुरमति कीर्तन टकसाल ढकी साहिब के बच्चों ने कीर्तन से कार्यक्रम की शुरुआत की। संत बाबा दर्शन सिंह ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बाणी समूची मानवता को एक सूत्र में पिरोने का संदेश देती है। बाणी किसी के साथ भेदभाव नहीं करती और न ही किसी देश, कौम के लिए आरक्षित है। उन्होंने कहा बाणी हमें एक भगवान के सिमरन की प्रेरणा देती है। बाणी में लिखा है प्रभ का सिमरन सबते उंचा। इंसान जन्म सिर्फ प्रभु के सिमरन से ही सफल होगा।