पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कैंप में 33 यूनिट ब्लड किया डोनेट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| श्री श्री रविशंकर के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर आर्ट आफ लिविंग और न्यू एज वेलफेयर क्लब की ओर से रक्तदान शिविर खन्ना में लगाया गया। इस दौरान रामगढ़िया भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया जिसमें भजनों की ऐसी बयार लगी कि श्रद्धालु झूमने पर विवश हो गए। रक्तदान शिविर में माहिर डाक्टरों की टीम ने 33 यूनिट रक्त एकत्रित किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान से बड़ी कोई मानवता की सेवा नहीं है। रक्तदान कर हम इमरजेंसी की हालत में जरूरतमंदों की जिंदगी बचा सकते हैं। इसलिए जीवन में कम से कम एक बार रक्तदान जरूर करना चाहिए। इस दौरान क्लब की ओर से छायादार पौधे भी बांटे गए। इस मौके पर क्लब के चेयरमैन शमिंदर सिंह मिंटू, संदीप सिंह, बलविंदर सिंह, अमनदीप शर्मा, रवि शर्मा, ज्ञान सिंह, गुरप्रीत सिंह, सोहन वर्मा, हरप्रीत सिंह, कुलवंत सिंह, दीपक मेहता, रजत खुराना, प्रदीप विज के अलावा अन्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...