आज दिखेगा पाक रमजान-उल-मुबारक का चांद
लुधियाना| यहां फील्डगंज में जामा मस्जिद स्थित पंजाब के दीनी मरकज की आेर शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमान ने कहा है कि पाक रमजान उल मुबारक का चांद बुधवार 16 मई को देखा जाएगा। रूअते हिलाल कमेटी पंजाब (चांद देखने वाली कमेटी) के सदर मौलाना हबीब ने सूबे के मुसलमानों से अपील की है कि वे रमजान का चांद देखकर कमेटी को इत्तला दें। उन्होंने कहा कि अगर किसी को रमजान का चांद नजर आ जाता है तो वह फौरन जामा मस्जिद लुधियाना के फोन नंबर 0161-2722282 पर सम्पर्क करें। ताकि रमजान महीना शुरू होने का ऐलान किया जा सके। उन्होंने कहा कि अगर 16 मई को रमजान का चांद नजर आ जाता है तो वीरवार 17 मई को रमजान पहला रोजा होगा। वर्ना 18 मई शुक्रवार से रमजान शरीफ की शुरुआत होगी।