1600 स्टूडेंट्स को लगे मीजल रुबेला इंजेक्शन
लुधियाना| पीएयू स्थित गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल मीजल रुबेला वैक्सीनेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। एसएमओ डॉ. प्रदीप मोहिंदरा, डॉ.रशपाल सिंह, डॉ. जगदीप बराड़, डॉ. संधू का स्कूल प्रिंसिपल संजीव थापर ने स्वागत किया। स्कूल में स्टूडेंट्स को मीजल रुबेला के इंजेक्शन लगाए गए। 1600 स्टूडेंट्स को दो दिवसीय प्रोग्राम में इंजेक्शन लगे।