पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • टीनएज प्रॉब्लम्स समझकर सुलझाने के साथ स्टूडेंट्स को अवेयर भी करें

टीनएज प्रॉब्लम्स समझकर सुलझाने के साथ स्टूडेंट्स को अवेयर भी करें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एजुकेशन रिपोर्टर | लुधियाना

मिलरगंज स्थित रामगढ़िया गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्कूल हेड्स के लिए एडवोकेसी वर्कशॉप का आयोजन किया गया। डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन अफसर स्वर्णजीत कौर और डिस्ट्रिक्ट साइंस सुपरवाइजर बलविंदर कौर के कुशल निर्देशन में वर्कशॉप का आयोजन किया गया। किशोरवस्था में युवा स्टूडेंट्स को आने वाली समस्याओं को हल करने के लिए ये वर्कशॉप लगाई गई। इसमें 50 स्कूलों के प्रिंसिपल्स और हेड्स ने शिरकत की। आईईसी पवन रेखा बेरी और असिस्टेंट डायरेक्टर सतीश वालिया ने स्कूलों में चल रही किशोर शिक्षा के प्रोग्राम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्कूलों में इस कार्यक्रम को सही ढंग से चलाया जाना चाहिए। जिससे कि उन्हें कई तरह की परेशानियों और उलझनों से निकालने में मदद मिल सके।

स्टूडेंट्स के सामने आती हैं कई तरह की परेशानियां

डीएसएस बलविंदर कौर ने कहा कि युवा होने पर स्टूडेंट्स के सामने कई तरह की परेशानियां आती हैं। इस समय में स्टूडेंट्स का सही मार्गदर्शन किया जाना बेहद जरूरी है। हमें चाहिए कि स्कूलों में चलने वाले कार्यक्रम को इस तरह से चलाया जाए कि स्टूडेंट्स अपनी परेशानी आसानी से पार कर सकें। हमें स्टूडेंट्स की समस्या को समझ कर उसे हल करने की कोशिश करनी चाहिए। साथ ही स्टूडेंट्स को जागरूक करना भी जरूरी है। इससे सरकार की ओर से शुरू की गई ये मुहिम सफल बने। प्रिंसिपल संतोख सिंह गिल ने किशोर शिक्षा प्रोग्राम पर अपने विचार रखे। हेडमिस्ट्रेस कुसुम लता, लेक्चरर चेरी मित्तल और मनप्रीत कौर ने रिसोर्स पर्सन के तौर पर शिरकत की। उन्होंने किशोर शिक्षा के अलग-अलग पड़ावों के बारे में मौजूद टीचर्स को जानकारी दी। स्कूल प्रिंसिपल कवलजीत कौर कलसी ने वर्कशॉप में हिस्सा लेने वाले अध्यापकों का धन्यवाद किया। इस मौके पर मनप्रीत सिंह, महिंदर कुमार, डॉ. बलविंदर कालिया, विकास अग्रवाल, मनदीप कौर और प्रियंका राणा भी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...