परिवार के लिए कविता-गीत पेश किए
लुधियाना| यूएसपीसी जैन पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस मनाया गया। इसका आगाज स्कूल प्रांगण में प्रार्थना सभा से किया गया। वहीं, नौवीं के स्टूडेंट्स ने परिवार के प्रति कविता और गीत प्रस्तुत किए। पहली से चौथी क्लास के स्टूडेंट अपने पारिवारिक सदस्यों की वेषभूषा डालकर पहुंचे, जोकि देखने में बहुत अच्छे लग रहे थे। उन्होंने अपने परिवार के दुलार और फटकार की चुलबुली बातों के सभी के सामने रखा। दूसरी तरफ तीसरी क्लास के स्टूडेंट ने बॉलीवुड भांगड़ा पेश किया।