शो एंड टेल, ट्री के साथ मनाया फैमिली डे
लुधियाना| दुगरी स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में वर्ल्ड फैमिली डे पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पहली और दूसरी क्लास के बच्चों ने शो और टेल कंपीटिशन में हिस्सा लिया। स्कूल के बच्चे फैमिली मेंबर्स की फोटोग्राफ्स लेकर आए उन्होंने अपने परिवार पर कुछ लाइनें पढ़ीं। तीसरी और पांचवीं क्लास के स्टूडेंट्स ने फैमिली ट्री तैयार किया। स्टूडेंट्स ने अपनी क्रिएटिविटी का प्रदर्शन किया। स्टूडेंट्स को परिवार के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही सभी का आदर करने के लिए प्रेरित किया गया।