प्ले के जरिए स्टूडेंट्स ने जाना परिवार का महत्व
लुधियाना| बसंत विहार स्थित बीसीएम किंडरगार्टन में वर्ल्ड फैमिली डे मनाया गया। स्टूडेंट्स को परिवार का महत्व और अहमियत बताने के लिए प्ले पेश किया गया। बच्चों को एक परिवार की तरह रहना और खुशियां फैलाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य मकसद स्टूडेंट्स में प्यार, आदर और सद्भावना का विकास करना था। स्टूडेंट्स को अपने से बड़े का आदर और छोटों को प्यार करने के लिए प्रेरित किया गया।