अभिनेता अरुण बाली ने की स्टूडेंट्स से बातचीत
लुधियाना| सीटी यूनिवर्सिटी में बॉलीवुड के अनुभवी अभिनेता अरुण बाली, बॉलीवुड लाइन प्रोडक्शन के विशेषज्ञ मुकेश शर्मा, विक्की बॉलीवुड स्टूडियो से अशोक कुमार और फिल्म निर्माता हरप्रीत टुंगवाली ने दौरा किया। पंजाब 1984, बर्फी, वीर-जारा जैसी कई बड़ी फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता अरुण बाली ने स्कूल ऑफ डिजाइन एंड इनोवेशन के थिएटर के टीचर्स और स्टूडेंट्स के साथ एक्टिंग से जुड़ी बातचीत की। उन्होंने स्टूडेंट्स के साथ अपने अनुभव साझे करने के साथ ही स्टूडेंट्स के सवालों के जवाब भी दिए। इस मौके पर यूनिवर्सिटी के प्रो. वाइस चांसलर डॉ. हर्ष सदावर्ती, रजिस्ट्रार डॉ. जगतार सिंह धीमान और डीन स्टूडेंट्स अफेयर्स डॉ. जीएस बख्शी ने बाली को यूनिवर्सिटी के बारे में जानकारी दी।