कॉलेज में पर्सनेलिटी डेवलपमेंट पर वर्कशॉप
लुधियाना| आर्या कॉलेज गर्ल्स सेक्शन में 15 दिवसीय पर्सनेलिटी डेवलपमेंट वर्कशॉप की शुरुआत मंगलवार को हुई। इसमें अलग-अलग स्कूलों के स्टूडेंट हिस्सा ले रहे हैं। कॉलेज प्रभारी सूक्ष्म आहलुवालिया ने सबसे पहले स्टूडेंट्स को कॉलेज से अवगत करवाया। इसके बाद वर्कशॉप इंचार्ज प्रो.पीके पन्नू ने स्टूडेंट को वर्कशॉप में होने वाली अलग-अलग गतिविधियों जैसे आर्ट एंड क्राफ्ट, योग, वाक कौशल से अवगत करवाया।