बच्चों में जिम्मेदारी की भावना, अपना काम खुद करने की आदत भी डालें
एजुकेशन रिपोर्टर | लुधियाना
उधम सिंह नगर स्थित भारतीय विद्या मंदिर स्कूल में लेट्स कनेक्ट पेरेंट्स टीचर्स इंटरेक्शन सीरीज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 500-600 पेरेंट्स ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत ज्योति प्रज्ज्वलन से हुई। प्रिंसिपल बंदना सेठी ने पेरेंट्स को अपने बच्चों को हर समय नया सीखने के लिए प्रेरित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि बचपन से उनमें जिम्मेदारी की भावना, हर किसी का सम्मान करना, अपना काम खुद करना जैसी चीजों करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों में उत्सुकता का पैदा करना पेरेंट्स की जिम्मेदारी है। इससे उनकी सीखने और समझने की स्किल्स में इजाफा होगा। उन्होंने कहा कि पिता को भी इसमें अहम जिम्मेदारी निभानी चाहिए। इससे कि बच्चे का सर्वांगिण विकास हो सके। को-ऑर्डिनेटर मनिशा ने स्कूल के 50 सालों के सफर के बारे में पेरेंट्स को जानकारी दी। पीआरटी उर्मिल कालिया ने पेरेंट्स और टीचर्स को सहयोग देने के लिए प्रेरित किया। रूमा जोशी ने पेरेंट्स को स्कूल के साथ संपर्क में रहने के लिए प्रेरित किया। साथ ही बीवीएम के ऑनलाइन पोर्टल का भी इस्तेमाल करने के लिए कहा। गीता मिश्रा ने पेरेंट्स को योग और मेडिटेशन के महत्व के बारे में जानकारी दी। बलजीत सिंह गिल ने पेरेंट्स को अपने बच्चों को स्पोर्ट्स का हिस्सा बनवाने के लिए प्रेरित किया। वंदे मातरम से कार्यक्रम का समापन किया गया।