शिवानी 70.75% नंबरों के साथ कॉलेज में फर्स्ट
एमए हिंदी फर्स्ट और थर्ड सेमेस्टर के रिजल्ट में मास्टर तारा सिंह मेमोरियल कॉलेज फॉर वुमन के स्टूडेंट्स ने शानदार प्रदर्शन किया।
एजुकेशन रिपोर्टर | लुधियाना
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की ओर से घोषित एमए हिंदी फर्स्ट और थर्ड सेमेस्टर के रिजल्ट में मास्टर तारा सिंह मेमोरियल कॉलेज फॉर वुमन के स्टूडेंट्स ने शानदार प्रदर्शन किया। एमए फर्स्ट सेमेस्टर के रिजल्ट में शिवानी ने 70.75 पर्सेंट के साथ कॉलेज में पहली, डिंपी ने 70.25 पर्सेंट के साथ दूसरी और सरिता देवी ने 60.75 पर्सेंट के साथ तीसरी पोजिशन हासिल की। थर्ड सेमेस्टर में हरप्रीत कौर ने 73 पर्सेंट के साथ कॉलेज में पहली पोजिशन ली।
चाहत शर्मा 66.5 पर्सेंट के साथ दूसरा और आंचल 66.25 पर्सेंट के साथ तीसरा स्थान लेने में सफल रही। कॉलेज प्रेसिडेंट स्वर्ण सिंह और प्रिंसिपल डॉ. किरनदीप कौर ने स्टूडेंट्स को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने स्टूडेंट्स को इसी तरह मेहनत कर सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित किया।