सहजप्रीत बना हेड ब्वॉय, दिवनूर कौर हेड गर्ल
बीआरएस नगर स्थित सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में इन्वेस्टचर सेरेमनी के दौरान स्टूडेंट्स ने जिम्मेदारी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने की शपथ ली।
एजुकेशन रिपोर्टर | लुधियाना
बीआरएस नगर स्थित सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में इन्वेस्टचर सेरेमनी का आयोजन किया गया। 2018-19 सेशन के लिए नई स्टूडेंट्स काउंसिल का गठन किया गया। स्कूल के डायरेक्टर फादर जॉन और प्रिंसिपल सिस्टर सिल्वी ने कार्यक्रम में खासतौर पर शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत प्रेयर डांस से हुई। इसके बाद मेहमानों का स्वागत किया गया। स्टूडेंट्स कैबिनेट ने नई चुनी स्टूडेंट्स काउंसिल को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी। स्कूल और हाउस कैबिनेट मेंबर्स ने अपनी जिम्मेदारी उठाने की शपथ ली। इस मौके पर हेड ब्वॉय की जिम्मेदारी सहजप्रीत सिंह को दी गई। हेड गर्ल दिवनूर कौर को घोषित किया गया। सभी सदस्यों ने निष्ठा और ईमानदारी से उन्हें दी जाने वाली जिम्मेदारी निभाने की शपथ ली। स्कूल गान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।