रैली निकाल किया पॉल्यूशन के प्रति अवेयर
लुधियाना| पंजाब पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (पीपीसीबी) ने बीट प्लास्टिक प्रदूषण नारे के साथ साइकिल रैली निकाली। इसकी अगुवाई सीनियर पर्यावरण अभियंता प्रदीप गुप्ता ने की। रैली में गांव बीरमी के जीएनपीएस स्कूल के सौ स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। प्लास्टिक बैग के प्रदूषण के बारे में लोगों को अवेयर किया। रैली में एक्सईएन जीएस गिल, परविंदर कोहली, जीएनपीएस स्कूल की प्रिंसिपल परविंदर कोहली, दविंदर नेगी, इंजी. विक्की बांसल, महिंदर सिंह, जसपा सिंह, अतुल कौशल और बचनपाल सिंह और सुशील कुमार भी मौजूद थे।