‘दादा-दादी और माता-पिता का करें सम्मान’
एजुकेशन रिपोर्टर | लुधियाना
चंडीगढ़ रोड स्थित ग्रीनलैंड कॉन्वेंट स्कूल में वर्ल्ड फैमिली डे मनाया गया। तीसरी क्लास के स्टूडेंट्स ने ‘जीवन में परिवार की महत्ता’ को बड़े ही अनोखे ढंग से पेश किया। स्कूल डायरेक्टर विनिता सानन ने परिवार से मिलने वाले संस्कारों के बारे में बच्चों को अवगत कराया। उन्होंने बच्चों को अपने माता-पिता और दादा-दादी का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया। स्कूल प्रिंसिपल गुनमीत कौर ने बच्चों को परिवार में प्यार, विश्वास और आपसी तालमेल की महत्ता के बारे में बताया।