मारपीट के मामले में भगोड़ा गिरफ्तार, भेजा जेल
लुधियाना| मारपीट के मामले में भगोड़े आरोपी को पीओ स्टाफ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी इस्लाम गंज का बेदी उर्फ गुरभेज सिंह है। उस पर साल 2011 में थाना डिवीजन नंबर दो में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे ज्युडिशियल कस्टडी में सेंट्रल जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी पर अक्टूबर 2011 में तेजधार हथियार से जख्मी करने और धमकियां देने का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में जमानत लेने के बाद आरोपी अदालत में पेश नहीं हुआ। साल 2014 में जेएमआईसी अमनदीप कौर ने आरोपी को भगोड़ा घोषित किया था। मंगलवार को उसे सूचना के आधार पर काबू किया गया।