पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान बाबा दीप सिंह नगर दुगरी के 55 साल के सतीष कुमार के रूप में हुई। वह सोमवार को दुगरी रोड पर बाइक से जा रहा था कि बैंक के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसको टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार सतीश जख्मी हो गया। मौके से सवार कार लेकर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने जख्मी को लेकर प्राइवेट अस्पताल इलाज के लिए भेजा। उसकी मंगलवार को इलाज दौरान मौत हो गई। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने भाई नीरज के बयान पर नामालूम आरोपी के खिलाफ पर्चा दर्ज कर लाश वारिसों को सौंप दी। पुलिस के मुताबिक इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है।

खबरें और भी हैं...