जिले के 2.56 लाख बच्चों को लगे एमआर इंजेक्शन
लुधियाना| बच्चों को सेहतमंद रखने के लिए टीकाकरण जरूरी है। सेहत महकमे की तरफ से टीकाकरण मुफ्त किया जा रहा है। ये जानकारी सिविल सर्जन डॉ. परविंदर पाल सिंह सिद्धू ने दी। उन्होंने कहा कि आम टीकाकरण की तरह रुबेला इंजेक्शन लगवाना भी जरूरी है। आम पब्लिक फैलाई जा रही अफवाहों पर ध्यान ना दें। अभी तक सेहत विभाग जिला भर में 2.56 लाख बच्चों को इंजेक्शन लगा चुका है। 9 महीने से लेकर 15 साल के बच्चों को यह इंजेक्शन लगाया जा रहा है। सेहत विभाग की टीमें स्कूल में पहुंच कर यह इंजेक्शन लगा रही है। जिला टीकाकरण अफसर डाक्टर जसवीर सिंह ने कहा कि एमआर इंजेक्शन को डब्ल्यु एचओ की तरफ से प्रमाणित किया गया है। इसलिए माता पिता अपने बच्चों को इंजेक्शन जरूर लगवा