पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सर्जरी से भी ठीक हो सकता है मिर्गी रोग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| मिर्गी की बीमारी (एपिलेप्सी) का इलाज अब सर्जरी से भी होने लगा है। शनिवार को हैदराबाद के किम्स हॉस्पिटल से आए डॉ. मानस पनिग्राही ने लुधियाना में पहली एपिलेप्टिक सर्जरी की। दीप हॉस्पिटल में की गई इस सर्जरी के बाद डॉ. मानस ने बताया कि अभी तक देश के चुनिंदा डॉक्टरों ने मिलकर जो एप्लिेप्सी सर्जरी प्रोग्राम बनाया है, उसके तहत केवल 400 से 500 सर्जरी ही हर साल हो पाती हैं। दीप हॉस्पिटल के न्यूरो सर्जन डॉ. डीपी सिंह ने बताया कि बच्चे के दो साल का होने से पहले ही यह सर्जरी करा लेनी चाहिए। आज की सर्जरी वाली टीम में डॉ. मानस, डॉ. डीपी सिंह, डॉ. सुचंदा भट्टाचार्य, डॉ. लीनू गुप्ता भी टीम में शामिल रहे। हॉस्पिटल के डॉयरेक्टर डॉ. बलदीप सिंह व स्ट्रेटेजिक डायरेक्टर डॉ. समर्पण ने सर्जरी करने वाली टीम को बधाई दी।

खबरें और भी हैं...