पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • आंगनबाड़ी केंद्रों में मना पोषण दिवस, गर्भवतियों की गोद भराई

आंगनबाड़ी केंद्रों में मना पोषण दिवस, गर्भवतियों की गोद भराई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण दिवस के मौके पर गर्भवती महिला और अफसर।

सिटी रिपोर्टर|लुधियाना

गर्भवती महिलाओं और नवजात बच्चों को एनीमिया और कुपोषण से बचाने के लिए सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण दिवस और गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ब्लाक अर्बन-1 का समागम होली डेल पब्लिक स्कूल में मनाया गया। जहां विधायक संजय तलवार ने उद्घाटन किया।

उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास विभाग का यह कदम सराहनीय है। समाज में से कुपोषण और एनीमिया को उखाड़ फेंकना समय की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने बच्चों को जंक फूड का सेवन नहीं करने की प्रेरणा दी। जिला प्रोग्राम अफसर रुपिंदर कौर ने कहा कि इन समागमों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। जीरो से 6 साल तक की उम्र के बच्चों का वजन करके उन्हें संतुलित आहार लेने की प्रेरणा दी जा रही है। इस मौके पर मेडिकल अफसर संगीता, बाल विकास प्रोग्राम अफसर गुरचरन सिंह, एएनएम आैर आंगनबाड़ी वर्कर्स मौजूद रहीं।

खबरें और भी हैं...