पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • लुधियाना आकर परिवार से मिलने जैसी होती है खुशी

लुधियाना आकर परिवार से मिलने जैसी होती है खुशी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना सांस्कृतिक समागम से 2002 में रिश्ता जुड़ा था। पिता जी के साथ पहली बार आई थी। हालांकि उनके साथ देश विदेश में कई जगह एक साथ गई, लेकिन लुधियाना की याद मेरे दिल में हमेशा ताजा रहती है। यहां आकर एक परिवार का रिश्ता बन गया था, जो आज भी कायम है। 2002 के बाद कई बार आ चुकी हूं और जब भी आती हूं ताे अपने परिवार से मिलने जैसी खुशी होती है। एक अपनापन महसूस होता है। यह कहना है भारतीय शास्त्रीय संगीत के विश्व विख्यात गायक, पंडित जसराज की बेटी दुर्गा जसराज का। वह एलएसएस की तरफ से गुरु नानक देव भवन में आज होने वाली क्लासिकल म्यूजिकल इवनिंग को ऑर्गेनाइज करने के लिए शहर पहुंची हैं। इस दौरान उन्होंने कई बातें शेयर कीं। उन्होंने कहा कि एलएसएस कला को बहुत अच्छी तरह प्रमोट कर रहा है।

क्लासिकल म्यूजिकल इवनिंग को ऑर्गेनाइज करने के लिए शहर पहुंचीं पंडित जसराज की बेटी दुर्गा जसराज ने कहा
गुरु नानक देव भवन में आज दिखेगा साज और आवाज का संगम
लुधियाना सांस्कृतिक समागम की तरफ गुरु नानक देव भवन में आज साज और आवाज का संगम देखने को मिलेगा। इस दौरान रागाज ऑन तबला में पावर पैक्ड परफॉर्मिंग आर्टिस्ट चारु दत्ता फाडके, रोहित मजूमदार, सुखद मुंडे, अजय अत्रे, केदार, निलेश और सौरभ परफॉर्मेंस देंगे। दूसरे प्रोग्राम में देश विदेश में अपनी कला का जादू बिखेर चुकीं फाेक सिंगर पदमश्री मालिनी अवस्था अवधि फोक, ठुमरी, दादरा और सेमी क्लासिकल परफॉर्मेंस देंगी।

म्यूजिक में नियम कायदे से दिल नहीं बदलते
म्यूजिक के बदल रहे ट्रेंड पर वह कहती हैं कि नियम कायदे से दिल नहीं बदलते। सही मायने में देखें तो बाहुबली में कुछ भी अश्लील नहीं था और रिकॉर्ड 1000 करोड़ पहुंच गया। मेरा मतलब साफ है कि अच्छा काम करो, तो रिकाॅर्ड कोई नहीं तोड़ सकेगा। अगर गानों के बोल में अश्लीलता का जिक्र किया जाता है तो सिर्फ फटाफट पैसे कमाने की चाहत में। लेकिन अच्छा काम करो तो हजार गुणा पैसे बनाए जा सकते हैं। लोग शॉर्टकट टू सक्सेस और मनी की चाहत में म्यूजिक के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। अगर समझ में आ जाए कि अच्छा काम करने से भी पैसा कमाया जा सकता है, तो बिल्कुल करेंगे। क्लासिकल म्यूजिक की बात करें तो आज भी लोगों में इसका रुझान बरकरार है। क्लासिकल सिंगिंग हाे या फिर डांस कलाकार न सिर्फ इसमें नाम कमा रहे हैं, बल्कि अपनी कला का प्रदर्शन कर कमाई भी कर रहे हैं। फर्क इतना है कि कोई भी अच्छा काम करने के लिए मेहनत करनी पड़ती है और अगर इसके लिए तैयार हो तो आपको कोई नहीं रोक सकता। पंजाब का म्यूजिक आज हर जगह छाया हुआ और पंजाब से एक से बढ़कर एक कलाकार सामने आए हैं।

दुर्गा जसराज

खबरें और भी हैं...