डाॅ. बीआर अंबेडकर के जीवन पर आधारित पुस्तक का विमोचन
लुधियाना| डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन पर आधारित किताब का विमोचन वाॅर्ड-80 के कौंसलर महाराज सिंह राजी ने किया। ये किताब शामलाल चौहान ने लिखी है। इस मौके पर रवि बाली, एडवोकेट नीरज, दीपक खोसला, राजेश शर्मा विक्की, सनी कल्याण, चन्नी कुलार, अमित, राकेश कालिया, रवि अग्रवाल, संजीव कुमार बिट्टू, अनिल कुमार, बलजिंदर सिंह लकी, रणवीर सैनी मौजूद थे।