पंजाबी गजल गायन दरबार का आयोजन
लुधियाना| पंजाबी सभ्याचारक अकादमी द्वारा सीनियर सिटीजंस वेल्फेयर एसोसिएशन के सहयोग से गजल गायन दरबार का आयोजन किया गया। इसमें केदीप, सुनील डोगरा, नीलम साहनी, प्रतिमा, तरुन्नम, दीपिका धीर, प्रदीप शर्मा ने गजलें पेश कीं। शिव कुमार बटालवी, सुरजीत पातर, गुरभजन गिल, गुरचरन कौर कोचर, डॉ. एसएन सेवक की गजलें पेश की गईं। मेयर बलकार सिंह संधू, पीएयू के पूर्व वीसी डॉ. मनजीत सिंह कंग, इंगलैंड से डॉ. प्रीत सिंह कैबों, कनाडा से जसविंदर सिंह भी पधारे। प्यारे लाल वडाली को श्रद्धांजलि दी गई। मनप्रीत सागर व प्रदीप कुमार ने भी अपनी प्रस्तुति दी।