पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • पीएसईबी12वीं का रिजल्ट अप्रैल अंत तक आने की संभावना

पीएसईबी12वीं का रिजल्ट अप्रैल अंत तक आने की संभावना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड(पीएसईबी) का रिजल्ट अभी फिलहाल घोषित नहीं किया जाएगा। बोर्ड द्वारा पंद्रह दिन के अंदर रिजल्ट घोषित करने के बयान को लेकर काफी चर्चाएं चल रही थी। लेकिन फिलहाल रिजल्ट अप्रैल के अंत या मई के पहले हफ्ते तक ही आने के कयास लगाए जा रहे हैं। बोर्ड के प्रवक्ताओं द्वारा भी यही जानकारी दी जा रही है कि रिजल्ट अप्रैल के अंत या फिर मई के पहले हफ्ते तक ही आ सकेगा। अध्यापकों की ड्यूटी एग्जाम्स में लगने के साथ ही पेपर मार्किंग और प्रेक्टिकल में भी लगा दी गई। जिसकी वजह से मार्किंग पूरी तरह से संपन्न नहीं हो पाई है। वहीं, नकल के कारण अमृतसर, गुरदासपुर और तरनतारन के 15 सेंटर्स में रद्द की गई दसवीं और बारहवीं क्लास की परीक्षाएं भी 17 से 20 अप्रैल तक करवाने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा आदेश निकाला गया है। साथ ही नेशनल स्किल्स क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क(एनएसक्यूएफ) के तहत चल रही क्लासेस में दसवीं और बारहवीं बोर्ड के प्रैक्टिकल एग्जाम्स में भी बदलाव किया गया है। अब ये प्रैक्टिकल एग्जाम 13 से 20 अप्रैल तक होंगे। इन प्रैक्टिकल एग्जाम्स के नंबर 5 मई तक अपलोड किए जाएंगे।

प्रैक्टिकल के नंबर भी पूरी तरह अपलोड नहीं
प्रैक्टिकल के नंबर भी पूरी तरह से अपलोड नहीं हो पाए हैं। कई विषयों की मार्किंग भी पूरी नहीं हो सकी है। जिसकी वजह से अभी बोर्ड को सारा रिजल्ट तैयार करने में वक्त लगेगा। वहीं, बोर्ड के प्रवक्ता ने कहा कि बोर्ड द्वारा पहले भी प्रैक्टिकल और थ्योरी एग्जाम पूरी तरह से खत्म होने के 15 दिनों बाद ही रिजल्ट डिक्लेयर करने के लिए कहा जा रहा था। लेकिन इसे गलत ढंग से लिया गया जिसकी वजह से रिजल्ट रविवार को घोषित करने के कयास लगाए जाने लगे। लेकिन अभी बोर्ड द्वारा सारी तैयारियां मुकम्मल होने के बाद ही रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...