वीडियो बना करता रहा दो साल तक रेप, मामला दर्ज
लुधियाना|प्रीत नगर की रहने वाली लड़की के साथ पड़ोस मंेे रहते युवक ने नींबू पानी में नशीली पदार्थ डाल कर रेप किया था। आरोपी उसका वीडियो बना वायरल करने की धमकी देता रहा। पीड़िता ने शिकायत लिखवाई है कि बताया कि जून 2016 में उनके पड़ोस मंे रहने वाला युवक सैफ अली उसको यह कह कर अपने घर ले गया कि उसकी माता बीमार है। बाद में उसने नींबू पानी पिलाया और बेहोश हो गई। आरोपी ने रेप कर वीडियो बना ली। वह उससे दो साल रेप करता रहा और रुपए भी मांगने लगा। उसने तंग होकर अपने माता पिता को सारी कहानी बता दी। थाना डाबा की सब इंस्पेक्टर बलविंदर कौर ने रेप करने वाले आरोपी सैफ अली वासी प्रीत नगर के खिलाफ पर्चा दर्ज कर दिया है।