अफीम तस्करी के दोषी को डेढ़ साल कैद
लुधियाना| नशा तस्करी के दोषी कुलविंदर सिंह उर्फ टोनी को अदालत ने डेढ़ साल कैद की सजा सुनाई है। जिला एडिशनल सेशन जज केके करीर की अदालत ने उस पर दस हजार जुर्माना भी किया है। इस मामले में थाना समराला पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। इस मुताबिक एएसआई तेजा सिंह पुलिस पार्टी के साथ इलाके में गश्त कर रहे थे। जब वह श्मशानघाट के पास पहुंचे तो एक व्यक्ति वजनदार लिफाफा पकड़े हुए आता दिखाई दिया। पुलिस को शक होने पर रोककर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान समराला का कुलविंदर सिंह बताया। उसकी तलाशी लेने पर लिफाफे से एक किलो अफीम बरामद हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के बाद उसके खिलाफ अदालत में चालान पेश किया गया। ट्रायल के दौरान सबूतों के आधार पर अदालत ने आरोपी को दोषी करार देकर सजा सुनाई।