रेलवे स्टेशन पर नशीली गोलियों समेत एक तस्कर गिरफ्तार किया
लुधियाना|रेलवे स्टेशन पर नशीली गोलियों की तस्करी करने जा रहे एक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना जीआरपी पुलिस ने आरोपी से 1200 नशीली गोलियां बरामद की हैं। पुलिस ने अमृतसर के अमित शर्मा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार जीआरपी थाने की पुलिस प्लेटफार्म नंबर 2-3 पर चेकिंग कर रही थी। शक के आधार पर रोककर तलाशी ली गई। जिसके चलते उससे नशीली गोलियां बरामद हुईं।