पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एक्टिवा बेचने जा रहे दो युवक काबू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना |राहगीरों से चाकू की नोक पर लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने चोरी की एक्टिवा बेचने जाते समय गिरफ्तार किया है। आरोपियों से एक एक्टिवा और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। थाना मेहरबान की पुलिस ने माछीवाड़ा के कुलविंदर सिंह और नरिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हेड कांस्टेबल संजीव कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि चोरी की एक्टिवा बेचने लुधियाना आ रहे है। सूचना के आधार पर पुलिस ने रेड करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

खबरें और भी हैं...