पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • जहां लिखा नो पार्किंग, वहीं पर भरते हंै सवारियां

जहां लिखा नो पार्किंग, वहीं पर भरते हंै सवारियां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बस स्टैंड फ्लाईओवर पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा बैरिकेड लगा नो पार्किंग का नोटिस लगाने के बावजूद ऑटो चालक नियमों की उल्लंघन कर सड़क पर ही खड़े हो सवारियां चढ़ा रहे हैं। लेकिन पास में मौजूद ट्रैफिक पुलिस मुलाजिम खड़े उन्हें देखते हैं। बस स्टैंड के बाहर फ्लाईओवर तक ऑटो चालकों द्वारा सवारियों चढ़ाने उतारने के कारण लंबा जाम लग जाता था। ट्रैफिक पुलिस अफसरों द्वारा वहां बैरिकेड लगा नो पार्किंग और नो एंट्री का नोटिस लगाया। जबकि नियमों की उल्लंघना करने पर कार्रवाई करने की भी बात कही गई। लेकिन यह आदेश कुछ दिनों तक फॉलो किए गए। लेकिन अब ऑटो चालक उन्हीं बैरिकेड के बीच ऑटो खड़े कर देते हैं और जब तक सभी सवारियों को बैठा नहीं लेते चालक वहां से नहीं जाते। पुलिस मुलाजिमों के सामने बस खड़ी कर चढ़ाते उतरते हंै सवारियां बस स्टैंड के बाहर सड़क पर रुककर होकर सवारियां चढ़ाने और उतारने वाले बस ड्राइवरों पर भी ट्रैफिक पुलिस ने रोक लगाई थी। रोक लगाने के बावजूद नियमों की उल्लंघन करने वाले ड्राइवरों के खिलाफ मामला दर्ज करने की बात कही गई थी। लेकिन वह आदेश भी सिर्फ कागजों तक सीमित रह गए। बस ड्राइवर लंबे समय तक बसों को सड़क पर ही रोककर सवारियों को चढ़ाने उतारने का काम करते है। इस कारण राहगीरों को ट्रैफिक में फंसना पड़ता है। जबकि बसों से चंद कदमों की दूरी पर ट्रैफिक के 5 मुलाजिम मौजूद रहते हंै। लेकिन वह सिर्फ चालान काटने पर ही जोर देते हैं।

बस स्टैंड के बाहर पुलिस मुलाजिमों के सामने सड़क पर खड़ी रही बस, दंडी स्वामी रोड पर अवैध तरीके से लगी फल की दुकान और सड़क पर खड़ी कारें।

पहले हटाए अवैध कब्जे, लोगों ने फिर किए
पेवेलियन मॉल से लेकर दंडी स्वामी चौक तक जाम लगने के कारण ट्रैफिक पुलिस ने दुकानों के बाहर सामान रखकर और रेहडिय़ां खड़ी कर किए अवैध कब्जों को हटवाया। यहां तक कि किसी भी दुकान के बाहर सड़क पर भी वाहन खड़ा करने पर रोक लगाई गई। लेकिन करीब दो हफ्ते सही चलने के बाद दोबारा से लोगों ने कब्जे कर लिए।

खबरें और भी हैं...