लुधियाना | डॉ. बीआर अंबेडकर के जन्मदिन के मौके पर
लुधियाना | डॉ. बीआर अंबेडकर के जन्मदिन के मौके पर वीर एकलव्य वेलफेयर सोसायटी की तरफ से 5वां क्रिकेट टूर्नामेंट 13 से 15 अप्रैल तक करवाया जा रहा है। सोसाइटी के प्रेसिडेंट अर्जुन टांक ने कहा कि खेल भी हमारे जीवन का अहम हिस्सा हैं। खेलों के बिना हमारा स्वस्थ रहना संभव नहीं है। इससे युवा पीढ़ी भी नशों से दूर रहती है। इस अवसर पर सोसायटी के मेंबर्स सरवन सोदाई, सचिन बेनीवाल, कपिल शेरीवाल, राकेश इंसा, कपिल, आकाश मेहरा, अमर टांक, सुनील भांबक, सचिन, सतीश कुमार, दीपक परचा, विकास मेहरा, वसीम मलिक आदि ने पहले टूर्नामेंट का पोस्टर रिलीज किया। इसके बाद टूर्नामेंट की शुरुआत की गई। आज इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला जाएगा।