लुधियाना | समराला के यंग स्पोर्ट्स क्लब की ओर से
लुधियाना | समराला के यंग स्पोर्ट्स क्लब की ओर से किक्रेट टूर्नामेंट शनिवार से शुरू किया गय। इसका उद्घाटन नगर कौंसल माछीवाड़ा साहिब के प्रधान सुरिंदर ने किया। उन्होंने कहा कि पंजाब की नौजवान पीढ़ी को स्पॉट्स मैन बनाने के लिए इस तरह के टूर्नामेंट करवाने जरूरी है। हमंे टूर्नामेेंट करवाने वाले क्लब की हर तरह से मदद करनी चाहिए क्योंकि क्लब हमारे नौजवान पीढ़ी को प्रेरित कर रहा है। इस मौके पर हलका समराला के विधायक अमरीक सिंह ढिल्लों के पीए राजेश कुमार बिट्टू और बेअंत सिंह माछीवाड़ा ने भी शिरकत की। यंग स्पोट्स के मेंबर जसमीत सिंह सेखों, दमन बिमरा, परवेज समराला, शुभम समराला, अच्छर मरवाहा, कुनाल कुमार, सौरभ कुमार, सुख, जसप्रीत ढिल्लों, करन प्रीत बावा, अवतार सिंह सिमरन, संजीव कपिस , प्रदीप, सन्नी आदि ने कहा कि इस टूर्नामेंट में पंजाब की मशहूर टीमें पहुंच रही हैं। टूर्नामेंट में पहुंचने वाली टीमों के रहने के लिए इंतजाम किया है और इस टूर्नामेंट मे जीतने वाली टीमों को सम्मानित किया जाएगा। टूर्नामेंट में इलाके के लोगों को सदा दिया जा रहा है।