पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • दिल्ली के निरंकारी क्रिकेट क्लब ने दी शिकस्त मुरादाबाद की टीम को

दिल्ली के निरंकारी क्रिकेट क्लब ने दी शिकस्त मुरादाबाद की टीम को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पोर्ट्स रिपोर्टर | लुधियाना

हर साल की तरह इस साल भी बाबा गुरबचन सिंह मेमोरियल क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से निरंकारी बाबा गुरबचन सिंह जी मेमोरियल 19वें क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। पहला मैच दिन शनिवार को निरंकारी क्रिकेट क्लब दिल्ली और निरंकारी क्रिकेट क्लब मुरादाबाद (यूपी) के बीच संत निरंकारी सत्संग भवन बद्दोवाल में खेला गया। इस मैच का शुभारंभ संत निरंकारी मंडल दिल्ली के सोशल वेलफेयर और सिक्योरिटी डिपार्टमेंट के मेंबर इंचार्ज रिटायर्ड ब्रिगेडियर पीएस चीमा ने टॉस करवा के किया और एक गेंद पे शॉट भी लगाया। पीएस चीमा ने कहा कि खेलों को मर्यादा में रहकर खेला जाना चाहिए, जिसके लिए बाबा गुरबचन सिंह महाराज और बाकि सभी बलिदानी महात्माओं ने अपना जीवन बलिदान दिया उन भावों को अपने जीवन में अपनाया जाए। निरंकारी क्रिकेट क्लब मुरादाबाद ने पहले टॉस जीत के बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। निरंकारी क्रिकेट क्लब मुरादाबाद ने बल्लेबाजी करते हुए 17 ओवरों में 83 रनों का टारगेट दिया। निरंकारी क्रिकेट क्लब दिल्ली की टीम ने 14 ओवरों में ही टारगेट पूरा कर लिया। मैन ऑफ द मैच का खिताब निरंकारी क्रिकेट क्लब दिल्ली के सुधीर को मिला। उन्होंने 39 रन भी बनाए और 4 विकेट भी लिए।

मैच का शुभारंभ संत निरंकारी मंडल दिल्ली के सोशल वेलफेयर और सिक्योरिटी डिपार्टमेंट के मेंबर इंचार्ज रिटायर्ड ब्रिगेडियर पीएस चीमा ने किया।

स्पोर्ट्स रिपोर्टर | लुधियाना

हर साल की तरह इस साल भी बाबा गुरबचन सिंह मेमोरियल क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से निरंकारी बाबा गुरबचन सिंह जी मेमोरियल 19वें क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। पहला मैच दिन शनिवार को निरंकारी क्रिकेट क्लब दिल्ली और निरंकारी क्रिकेट क्लब मुरादाबाद (यूपी) के बीच संत निरंकारी सत्संग भवन बद्दोवाल में खेला गया। इस मैच का शुभारंभ संत निरंकारी मंडल दिल्ली के सोशल वेलफेयर और सिक्योरिटी डिपार्टमेंट के मेंबर इंचार्ज रिटायर्ड ब्रिगेडियर पीएस चीमा ने टॉस करवा के किया और एक गेंद पे शॉट भी लगाया। पीएस चीमा ने कहा कि खेलों को मर्यादा में रहकर खेला जाना चाहिए, जिसके लिए बाबा गुरबचन सिंह महाराज और बाकि सभी बलिदानी महात्माओं ने अपना जीवन बलिदान दिया उन भावों को अपने जीवन में अपनाया जाए। निरंकारी क्रिकेट क्लब मुरादाबाद ने पहले टॉस जीत के बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। निरंकारी क्रिकेट क्लब मुरादाबाद ने बल्लेबाजी करते हुए 17 ओवरों में 83 रनों का टारगेट दिया। निरंकारी क्रिकेट क्लब दिल्ली की टीम ने 14 ओवरों में ही टारगेट पूरा कर लिया। मैन ऑफ द मैच का खिताब निरंकारी क्रिकेट क्लब दिल्ली के सुधीर को मिला। उन्होंने 39 रन भी बनाए और 4 विकेट भी लिए।

खबरें और भी हैं...