खन्ना शहर में बनेंगे दो सिटी थाने पंजाब के गृह विभाग ने दी मंजूरी
एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि हमने शहर में दो थाने बनाने को लेकर डीजीपी पंजाब को प्रपोजल भेजी हुई थी। इसे स्वीकार कर लिया गया है और साथ ही गृह विभाग ने लेटर भेजकर थाना बनाने को मंजूरी दे दी है। लुधियाना जाते समय लेफ्ट साइड उचित जगह की तलाश जारी है। जगह मिलने के बाद प्रक्रिया के अनुसार काम शुरू करके जल्द से जल्द निर्माण शुरू कराना पहला काम होगा।
नेशनल हाईवे पर बने पुल के अनुसार बांटा जाएगा एरिया, दूसरे थाने की लिए जगह की तलाश शुरू
एसएसपी नवजोत माहल के प्रयासों से पूरी हुई लंबे समय से चली आ रही मांग
क्राइम रिपोर्टर | खन्ना
खन्ना में दो सिटी थाने बनने जा रहे हैं। जिसे पंजाब सरकार के गृह विभाग की तरफ से मंजूरी मिल गई है। लोकल पुलिस विभाग की तरफ से दूसरे थाने के लिए जगह की तलाश की जा रही है। जगह के बाद साथ ही थाने का निर्माण शुरू हो जाएगा। दोनों थानों की सीमाएं जीटी रोड पर बने नेशनल हाईवे के पुलों के अनुसार होंगी। पुल के एक तरफ का हिस्सा सिटी वन और दूसरा हिस्सा सिटी टू में होगा। बता दें कि खन्ना का सिटी थाना कई दशक पहले बना था। उस समय की आबादी के हिसाब से थाने का एरिया व नफरी ठीक थी। तेजी से बढ़ते दौर में आबादी बढ़ती गई। लेकिन थाना वही रहा। पुलिस का कामकाज कई गुणा ज्यादा बढ़ गया। पुरानी बिल्डिंग में ही थाना चल रहा था। कुछ समय पहले ही सिटी थाना के नए निर्माण का काम शुरू हुआ और पुरानी बिल्डिंग को गिरा दिया गया। इसी बीच एसएसपी खन्ना नवजोत सिंह माहल ने शहर में दूसरा थाने बनाने की मांग को लेकर प्रयास तेज कर दिए और इसे लेकर लगातार डीजीपी पंजाब सुरेश अरोड़ा से भी बातचीत जारी रही। आखिर पंजाब सरकार के गृह विभाग की तरफ से दूसरे थाने को हरी झंडी देते हुए लेटर भी जारी कर दिया गया।
कामकाज ज्यादा होने कारण एसएचओ लगने से भी कतराते हैं कई अफसर: सिटी थाना में कामकाज ज्यादा होने के चलते कई अफसर इस थाने में एसएचओ लगने से भी कतराते हैं। क्योंकि, नफरी कम होने के चलते शिकायतों के निपटारे में देरी होती है। लेकिन शहर में दो थाने बनने से एरिए के साथ साथ कामकाज बांटा जाएगा। लोगों की शिकायतों का निपटारा समय पर होगा।
डीजीपी को भेजी थी दो थानों की प्रपोजल