पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • आंगनबाड़ी गए तीन बच्चे लापता, शाम तक ढूंढती रही पुलिस, इलाके में मिले

आंगनबाड़ी गए तीन बच्चे लापता, शाम तक ढूंढती रही पुलिस, इलाके में मिले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छावनी मोहल्ले के रहने वाले तीनों बच्चों आपस में हैं भाई

क्राइम रिपोर्टर | लुधियाना

छावनी मोहल्ला में आंगनबाड़ी गए एक ही परिवार के तीन बच्चे अचानक लापता हो गए। लापता होने की सूचना मिलने पर बच्चों के परिवार वालों ने थाना डिवीजन नंबर चार में सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में भगदड़ मच गई। जिसके बाद अफसरों और थाने के मुलाजिमों ने सर्च करनी शुरू की।

शाम तक ढूंढने के बावजूद बच्चे नहीं मिले। लेकिन रात को बच्चे पास के इलाके से बरामद हो गए। बच्चे छावनी मोहल्ला के सपतुल्ला (7), कुदरतुल्ला (5) और रूकईता (3) है। जानकारी के अनुसार छावनी मोहल्ला में तीनों बच्चों आपस में भाई है। उनके पिता सदरुल अंसारी होजरी फैक्ट्री में काम करता है। सदरुल ने बताया कि मंगलवार सुबह आंगनबाड़ी की महिला वर्कर उनके बच्चों को पढ़ाने के लिए ले गई। वहां छुट्टी के बाद बच्चे घर नहीं पहुंचे तो परिवार वाले पूछने के लिए सेंटर गए। वहां पता चला कि बच्चे चले गए हंै। काफी समय तक बच्चों का पता न चला तो सदरुल ने पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद पुलिस मुलाजिमों ने तुरंत वायरलेस कर बच्चों को ढूंढना शुरू किया। जांच के दौरान इस दौरान बच्चे कुंदनपुरी से बरामद हुए। जिससे पता चला कि वह घूमते हुए चले गए थे और रास्ता भूल गए। एएसआई शमशेर सिंह ने बताया कि बच्चे घर से घूमते हुए निकल गए और रास्ते भूल थे। लेकिन रात तक उन्हें ढूंढ लिया गया।

खबरें और भी हैं...