कलसियां में घर से तीन सोने की अंगूठियां और कैश चोरी
लुधियाना/रायकोट | गांव कलसियों के एक मिस्त्री परिवार के मकान को दिन-दिहाड़े ताले तोड़ कर सोना और नगदी चोरी चोरी हो गया। पीड़ित बलविंदर सिंह ने बताया कि वह और वह रायकोट गया हुआ था। साढ़े बारह बजे के करीब उसकी माता गुरुद्वारा साहिब में किसी के भोग में गई थी। जब घर वापस आई तो मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। कमरे के अंदर भी अलमारियों और पेटियों के ताले टूटे थे। जांच करने पर सोनो की तीन अंगूठियां, एक कांटों की जोड़ी और बीस हजार रुपए गायब मिले। पीडित परिवार ने इस घटना की पुलिस चौकी लोहटबद्दी में शिकायत दर्ज करवा दी है।