सेमिनार में लड़कियों और महिलाओं को खुद की सुरक्षा करने के िदए गए टिप्स
सब डिवीजन सांझ केंद्र के स्टॉफ की ओर से एडीसीपी सुरिंदर लांबा की अगुवाई में शिवाजी नगर स्थित एमडी भट्ट स्कूल में एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें सांझ केंद्र इंचार्ज इंस्पेक्टर परमजीत सिंह व अन्य मुलाजिमों ने खुद की सेफ्टी करने व कानून संबंधी जानकारी दी। स्कूल के स्टूडेंट्स को पंजाब पुलिस द्वारा हेल्प के लिए चलाए जा रहे पीपी सांझ केंद्र एप्प, नो युअर पुलिस और शक्ति एप्प को डाउनलोड कर इस्तेमाल करने के बारे में बताया गया। एप्प में क्या क्या चीजें शामिल है और उसे किस तरह हेल्प के लिए इस्तेमाल किया जाए, इसके बारे में जानकारी दी गई। इंस्पेक्टर परमजीत सिंह ने बताया कि सेमिनार के दौरान लड़कियों और महिलाओं को खुद की सुरक्षा करने के टिप्स बताए गए और उन्हें आने वाली परेशानियों को भी सुना गया। एडीसीपी सुरिंदर लांबा ने बताया कि उनकी ओर से टीचर्स और स्कूल के मेंबरों को पंजाब सरकार की तरफ से चलाई जा रही डीएपीओ मुहिम बारे में सूचित किया गया। सेमिनार में स्कूल प्रिंसिपल विनीत भट्ट, एएसआई हरदियाल सिंह, एएसआई हुस्न लाल, हेड कांस्टेबल गुरबचन सिंह, परमवीर सिंह, कांस्टेबल रमनप्रीत कौर, ट्रैफिक ट्रेनर हेड कांस्टेबल गुरप्रीत सिंह मौजूद थे।
छात्राओं को शक्ति एप के बारे में जानकारी देते पुलिस मुलाजिम।
क्राइम रिपोर्टर | लुधियाना